Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टेक - ऑटो

ई-मेल के जरिए बढ़ रहा जॉब फ्रॉड का खेल

By Friday Sanwad
November 10, 2025 1 Min Read
0

आजकल ऑनलाइन जॉब प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया साइट्स पर नौकरियों की पोस्टिंग आम हो गई है, लेकिन इसी के साथ जालसाजों ने भी लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढ लिया है। फर्जी एम्पलॉयर पर्सनल ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नौकरी के नाम पर यूजर्स की निजी जानकारी जुटा रहे हैं। भारत में लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों यूजर्स सक्रिय हैं। यहां कॉर्पोरेट कंपनियों के एचआर आमतौर पर अपनी ऑफिशियल ई-मेल के जरिए उम्मीदवारों से संपर्क करते हैं, जिससे पोस्ट की प्रामाणिकता स्पष्ट होती है। लेकिन अब कई फेक अकाउंट्स पर्सनल ई-मेल साझा कर रेज्यूमे व निजी विवरण मांग रहे हैं। ऐसे पोस्ट्स में अक्सर कंपनी का नाम, जॉब लोकेशन और पद की जानकारी नहीं दी जाती, बल्कि आकर्षक सैलरी का लालच दिखाया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पोस्ट के झांसे में आकर जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है। स्कैमर्स इसका इस्तेमाल फ्रॉड या पहचान की चोरी के लिए कर सकते हैं।

क्या बरतें सावधानी?

ई-मेल भेजने से पहले पोस्ट करने वाले की प्रोफाइल और कंपनी की प्रामाणिकता जांचें।
केवल ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर ही रेज्यूमे भेजें।
यदि जॉब पोस्ट में कंपनी का नाम, लोकेशन और पद की जानकारी न हो, तो सतर्क रहें।
ऊंची सैलरी के झांसे में अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
जॉब पोस्टिंग के कमेंट में फोन नंबर, ई-मेल या पता न डालें।
ऑनलाइन जॉब फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि उम्मीदवार हमेशा वेरिफिकेशन के बाद ही अपनी जानकारी साझा करें।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

झुंझुनूं में इंटरनेशनल उर्दू डे पर उर्दू ज़बान के फ़रोग़ पर मशवरा

Next

व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें; कैसे बचाएं अपना डेटा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org