Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

ए.आर. मेमोरियल स्कूल में ‘हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम

By Friday Sanwad
November 27, 2025 1 Min Read
0

एफआर न्यूज. सीकर। फतेहपुर रोड स्थित ए.आर. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस पर ‘हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षक–कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। स्कूल के निदेशक मोहम्मद तौफीक चौहान ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के वर्तमान संविधान को विधिवत स्वीकार किया था, जबकि यह 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। उन्होंने छात्रों को संविधान की महत्ता और नागरिकों के मूल अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य रामस्वरूप सैनी और व्याख्याता सैफ अली गौरी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को प्रस्तावना का पाठ करवाया। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और हर नागरिक को इसके प्रति सम्मान एवं जागरूकता रखनी चाहिए। इस अवसर पर मुस्तफा सैयद, बिलाल बेग, साबीर हाफीज, अफज़ल चौहान, यूसुफ जाटू, सोयल चौहान, रियाज़ सोलंकी, इमरान तंवर, मंसूर अहमद, रमेश कुमार, संतरा देवी, शाहिन तगाला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक–कर्मचारी, अभिभावक और छात्र–छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना रहा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

बद अखलाक पड़ोसी के बारे में चेतावनी

Next

मोहल्ला तेलियान में एसआईआर फॉर्म का सफल अभियान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org