Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

कौम की तरक्की तालीम से ही मुमकिन: फसीउदीन कुरैशी

By Friday Sanwad
November 5, 2025 2 Min Read
0

एफआर न्यूज. जयपुर। समाज में तरक्की और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तालीम सबसे अहम ज़रिया है। ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश, जयपुर के अध्यक्ष फसीउदीन कुरैशी ने मुस्लिम समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए दीनी और दुनियावी दोनों तालीम जरूरी है। उन्होंने कहा कि तालीम ही वह ताकत है जो इंसान को खुद पर भरोसा करना सिखाती है और सही-गलत में फर्क समझाती है।
कुरैशी ने युवाओं से कहा कि अगर कोई पढ़ाई में बहुत अच्छा नहीं है, तो उसे खुद को नाकाम नहीं समझना चाहिए। बुनियादी तालीम हासिल करने के बाद किसी हुनर या स्किल को सीखना चाहिए — चाहे वह टेक्निकल ज्ञान हो, कंप्यूटर की समझ हो या कोई व्यापारिक कौशल — जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया पैसा सबसे पाक होता है और यही रास्ता समाज को तरक्की की ओर ले जाता है।

लड़को की तालीम पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत

कुरैशी ने कहा कि आज का दौर टेक्नोलॉजी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का है। इसलिए आवश्यक है कि युवा प्रोफेशनल डिग्री के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज पर भी ध्यान दें। इससे उन्हें प्रोफेशनल जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आज लड़किया हर क्षेत्र में जीत के परचम लहरा रही है। लेकिन लड़कों का प्रदर्शन कहीं ना कहीं चिंताजनक है। अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो लड़को की तालीम पर भी विशेष ध्यान देना होगा। फसीउदीन कुरैशी ने यह भी कहा कि समाज को शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोकथाम लगानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि शादी में व्यर्थ खर्च करने की बजाय उस धन को नवविवाहित जोड़े के भविष्य निर्माण में लगाया जाना चाहिए।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

इस साल 11 हजार से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप बंद हुए, जानिए क्यों

Next

फतेहपुर शेखावाटी: लोहार समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने का लिया संकल्प

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org