Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

जयपुर में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, 10 लाख लोगों को मिलेगी एआई ट्रेनिंग

By Friday Sanwad
January 9, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद | जयपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। जल्द ही इस परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जेईसीसी में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट के एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए की। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में नया रेलवे नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीक नहीं, बल्कि 21वीं सदी में मानवता के लिए नई भाषा और नया विकास कोड लिख रही है। उन्होंने युवाओं, स्टार्टअप्स और निवेशकों से राजस्थान में एआई के बढ़ते अवसरों से जुड़ने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने में एआई अहम भूमिका निभाएगा और सरकार स्टार्टअप्स के लिए बेहतर इकोसिस्टम तैयार कर रही है।

राज्य में एआई-एमएल पॉलिसी लागू

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एआई-एमएल पॉलिसी लागू की जा रही है, जिससे तकनीक अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और निजता-संरक्षित बनेगी। इसके तहत एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी और करीब 10 लाख लोगों को एआई से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे रोजगार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साइबर सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 6.5 करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर्स हैं और हर महीने 81 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन होते हैं। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्थान के स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य, बच्चों की भाषा व सामान्य ज्ञान बढ़ाने की पहल

Next

जयपुर एयरपोर्ट पर जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, करोड़ों की ज्वैलरी जब्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org