Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

jodhpur

जोधपुर नारकोटिक्स का जॉइंट ऑपरेशन: गांजे की अवैध खेती को लेकर कार्रवाई

By Friday Sanwad
October 16, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जोधपुर | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों को नष्ट किया। इन पौधों से लगभग 39 हजार 900 किलोग्राम गांजा मिलने की संभावना आंकी गई थी। बाजार में 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की अनुमानित दर के आधार पर इसका कुल मूल्य करीब 199.50 करोड़ रुपये आंका गया है। पौधों को नष्ट करने के लिए एनसीबी, एएनटीएफ और राजस्थान पुलिस के करीब 70 कार्मिकों के साथ 10 मजदूरों और 3 ट्रैक्टरों की मदद ली गई।

स्रोत स्तर पर नशे पर प्रहार

एनसीबी जोधपुर के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि ऑपरेशन गांजगवेषणा नारकोटिक्स नियंत्रण संबंधी विजन डॉक्यूमेंट (2026–29) के तहत चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्रोत स्तर पर ही मादक पदार्थों की समस्या को खत्म करना और केंद्र तथा राज्य की एजेंसियों के तालमेल से नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है। उन्होंने कहा कि एनसीबी तस्करों और अवैध खेती पर नकेल कसने के लिए राज्य की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट विपक्ष, राहुल बोले- इस्तीफा लेना हमारा मिशन

Next

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org