Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

झोटवाड़ा स्थित ‘न्यूरो स्पाइन सॉल्यूशन’ में बच्चों में ऑटिज्म और स्पीच डिले जैसी चुनौतियों के लिए विशेष सत्र

By Friday Sanwad
February 5, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद
जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में स्थित ‘न्यूरो स्पाइन सॉल्यूशन’ क्लिनिक आज फिजियोथेरेपी और पुनर्वास उपचार के क्षेत्र में एक भरोसेमंद केंद्र बनकर उभर रहा है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हारून मंसूरी के नेतृत्व में यहां न्यूरो, स्पाइन और मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रभावी उपचार प्रदान किया जा रहा है। क्लिनिक में कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, गर्दन दर्द, स्पाइन इंजरी, लकवा (स्ट्रोक), सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, स्पोर्ट्स इंजरी और पोस्ट-सर्जरी रिहैबिलिटेशन जैसी समस्याओं का विशेष इलाज किया जाता है। डॉ. मंसूरी ने बताया कि यहां ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को समग्र उपचार मिल सके।

जागरूकता और पुनर्वास के जरिए मरीजों को बेहतर जीवन: डॉ. हारून

डॉ. हारून ने कहा कि समय पर सही थेरेपी से कई गंभीर समस्याओं में सर्जरी की जरूरत भी टाली जा सकती है। खासकर बच्चों में ऑटिज्म और स्पीच डिले जैसी चुनौतियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे उनके विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झोटवाड़ा क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं वाला सेंटर खुलने से उन्हें दूर-दराज अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ‘न्यूरो स्पाइन सॉल्यूशन’ आज न केवल इलाज, बल्कि जागरूकता और पुनर्वास के जरिए मरीजों को बेहतर जीवन की दिशा देने का काम कर रहा है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

एआई चैटबॉट पर बढ़ता भरोसा: बिना सोचे मान रहे हैं लोग सलाह, अध्ययन में खुलासा

Next

पीएम यशस्वी योजना: छात्रों को मिलेगी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद, जानें पूरी जानकारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org