डॉ. शेख का इटली में अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल प्रशिक्षण के लिए चयन
फ्राइडे संवाद. जयपुर | सीकेएस हॉस्पिटल जयपुर के जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पोर्ट्स इंजरी एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद खान का चयन इटली में आयोजित प्रतिष्ठित सर्जिकल प्रोग्राम के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण इटली के बोलोन्या और ब्रेशिया शहरों में होगा। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ प्रकाश चांदवानी ने बताया कार्यक्रम के दौरान डॉ. शेख बोलोन्या के विला रेजिना हॉस्पिटल में डॉ. लेल्ली के साथ प्राइमरी एवं रिविज़न टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद ब्रेशिया के इस्टिट्यूटो क्लिनिको सेंट’अन्ना में डॉ. मारेगा के साथ टोटल हिप एवं नी रिप्लेसमेंट की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे। सीकेएस हॉस्पिटल के सीईओ डॉ शरीफ ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त नई तकनीकों और अनुभव का लाभ जोड़ प्रत्यारोपण के मरीजों को मिलेगा।