Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

ड्रोन से हेरोइन तस्करी नाकाम, 20 करोड़ की खेप जब्त

By Friday Sanwad
March 7, 2026 1 Min Read
0

जम्मू। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए जम्मू-कश्मीर में हेरोइन भेजने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पिछले दो दिनों में कठुआ और आरएस पुरा सेक्टर में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। कठुआ पुलिस ने दो संदिग्धों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे और इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में थे। इस नेटवर्क की जड़ें पंजाब तक फैली होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले पठानकोट निवासी जतिन की गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पहलगाम हमले के बाद निगरानी और सख्त

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में एक और बड़ी खेप बरामद की गई। यह मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से सीमा पार भेजा गया था। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद से सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सख्त कर दी गई है। सेना, बीएसएफ और पुलिस मिलकर घुसपैठ और तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। ड्रग तस्करी और आतंक से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

शुभम कुमार बने दुनिया के सभी 197 देश घूमने वाले सबसे युवा भारतीय

Next

साइबर फ्रॉड का कहर: एक साल में 285% की बढ़ोतरी, 2100 करोड़ का नुकसान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org