Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

फास्ट इंडिया कार्गो: बिहार में तेज़ और सुरक्षित परिवहन सेवा का नया आयाम

By Friday Sanwad
November 19, 2025 2 Min Read
0

जयपुर | एफआर न्यूज की प्रतिष्ठित सिटी आइकन सीरीज़ के तहत फास्ट इंडिया कार्गो के डायरेक्टर वासिद खान से खास बातचीत हुई। उद्योग नगर, झोटवाड़ा स्थित यह कंपनी बिहार के सभी क्षेत्रों में अपनी विश्वसनीय और तीव्र डिलीवरी सेवाओं के लिए तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। वासिद खान ने बताया कि फास्ट इंडिया कार्गो का मकसद हमेशा से ही ग्राहकों को सुरक्षित और समय पर परिवहन सेवाएं प्रदान करने रही है। “हमारा मुख्य फोकस ग्राहक संतुष्टि और सामान की सुरक्षा पर है। हम हर पार्सल को पूरी जिम्मेदारी के साथ उसके गंतव्य तक पहुंचाते है।” फास्ट इंडिया कार्गो फास्ट डिलीवरी और सुरक्षा की गारंटी के साथ व्यापारियों और आम लोगों दोनों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन गई है।

रियल टाइम में ट्रैक कर सकते पार्सल

तकनीक के साथ कदम मिलाते हुए, फास्ट इंडिया कार्गो ने अपना मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से ग्राहक अपने पार्सल को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं और डिलीवरी की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वासिद खान ने कहा, “डिजिटलीकरण के इस युग में हम अपने ग्राहकों को पूर्ण पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करना चाहते हैं।” जयपुर से बिहार तक की यह सेवा व्यापारिक सामान, दस्तावेज़ और व्यक्तिगत पार्सल सभी के लिए उपलब्ध है। कंपनी की प्रतिस्पर्धी दरें और गुणवत्तापूर्ण सेवा इसे बाजार में अलग पहचान दिलाती है।
वासिद खान ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों में भी अपनी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि ईमानदारी और मेहनत से ही व्यवसाय में सफलता मिलती है।
“अधिक जानकारी के लिए ग्राहक उद्योग नगर, झोटवाड़ा, जयपुर स्थित कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।”

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्थान में किसी भी प्रकार की वोट चोरी बर्दाश्त नहीं: टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष

Next

ओमान बना विश्व का पहला देश: हवाई अड्डों पर लागू की वाई-फाई 7 तकनीक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org