Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

बच्चों में पैरों का दर्द हो सकता है ‘ग्रोइंग पेन’

By Friday Sanwad
March 7, 2026 2 Min Read
0

जयपुर। अगर आपका बच्चा शाम या रात के समय पैरों में दर्द की शिकायत करता है, तो यह माता-पिता के लिए चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादातर मामलों में यह कोई गंभीर बीमारी नहीं, बल्कि बच्चों के बढ़ते शरीर से जुड़ा सामान्य ग्रोइंग पेन होता है।पीडियाट्रिशियन के मुताबिक ग्रोइंग पेन आमतौर पर 3 से 12 साल के बच्चों में देखा जाता है। यह दर्द अधिकतर जांघों के पीछे, पिंडलियों या घुटनों के आसपास महसूस होता है और खासतौर पर शाम या रात के समय बढ़ जाता है। दिन में बच्चा सामान्य रूप से खेलता-कूदता रहता है, लेकिन रात को सोते समय दर्द की शिकायत करने लगता है।

आराम न मिलना भी दर्द को बढ़ा सकता

विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर अधिक दौड़-भाग और खेलकूद के कारण मांसपेशियों में थकान हो जाती है, जो शाम तक दर्द का रूप ले सकती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, विटामिन-D और कैल्शियम की कमी तथा पर्याप्त आराम न मिलना भी दर्द को बढ़ा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार इस समस्या को घर पर भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं, संतुलित आहार में दूध, दही, फल और हरी सब्जियां शामिल करें। सोने से पहले गुनगुने तेल से हल्की मालिश या गर्म तौलिए से सेक करने से भी आराम मिल सकता है।
हालांकि यदि दर्द लगातार एक ही जगह बना रहे, सूजन हो, चलने में परेशानी हो या दिन में भी दर्द बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही पोषण, पर्याप्त पानी और आराम से ग्रोइंग पेन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

रमजान 2026: भारत के शीर्ष फूड मार्केट्स में इफ्तार की महक

Next

रमजान में 30 दिन का उपवास शरीर को बदल कर रख देता है

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org