Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में मतदान संपन्न, तकनीकी नवाचार और सुरक्षा के साथ हुई वोटिंग

By Friday Sanwad
November 6, 2025 1 Min Read
0

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुई हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्वाचन आयोग ने बूथों पर शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग, नई मतदाता सूचना पर्ची (वीआईएस) और ईवीएम नेट ऐप के माध्यम से मतदान रिपोर्टिंग जैसी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया। पहले चरण के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर सहित 18 जिलों में मतदान हुआ। ग्रामीण इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।

महत्वपूर्ण आंकड़े

दीघा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 4,57,657 मतदाता थे, जबकि बरबीघा में सबसे कम 2,31,998 मतदाता पंजीकृत हुए। क्षेत्रफल के हिसाब से बांकीपुर सबसे छोटा (16.239 वर्ग किमी) और सूर्यगढ़ा सबसे बड़ा (62.247 वर्ग किमी) विधानसभा क्षेत्र रहा।

विशेष पहल

दो दशक बाद लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों के सैकड़ों मतदाताओं ने अपने ही गांव में वोट डाला। नक्सल प्रभावित चानन प्रखंड के मतदाताओं को भी लंबी दूरी तय किए बिना अपने गांव में मतदान की सुविधा मिली। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सभी वर्गों से मतदान की अपील करते हुए कहा, कि बिहार का उज्ज्वल भविष्य मतदाताओं के मत प्रयोग पर निर्भर करता है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्थान: सितंबर- अक्टूबर में सड़कों पर 790 लोगों की मौत और 1500 से अधिक हुए हादसे; कैसे रुकेंगे हादसे?

Next

हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 की नियुक्तियों पर लगाई रोक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org