Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

स्पोर्ट्स

ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल की 175 रनों की पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Friday Sanwad
October 3, 2026 2 Min Read
0

ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने साउथ अफ्रीका की डोमेस्टिक टी20 लीग में 188 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। पिछले 13 सालों से यह रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, अब प्रीटोरियस ने गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शुक्रवार को घरेलू CSA T20 चैलेंज मैच में नाइट्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका टाइटन्स फ्रेंचाइजी के लिए 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए। प्रीटोरियस ने अपनी इस पारी में 13 छक्के और 15 चौके लगाए। प्रीटोरियस को डबल सेंचुरी पूरी ना कर पाने का गम जरूर रहेगा, अगर उनके पास एक ओवर भी और होता तो शायद वह नया इतिहास लिख सकते थे।
प्रीटोरियस की इस पारी के दम पर टाइटन्स ने 267 रन बोर्ड पर लगाए। 20 साल का यह खब्बू बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। हाल ही में नामीबिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने 53 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली थी।
प्रीटोरियस ने 24 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, 40 गेंदों में पूरा किया शतक
प्रीटोरियस ने अपनी इस पारी की शुरुआत तेज तर्रा की और 24 गेंदों में अपना पचास रन पूरे किए। उन्हें अपना शतक बनाने में सिर्फ 16 और गेंदें लगीं। वहीं 150 का आंकड़ा 58 गेंदों में छुआ।
प्रीटोरियस ने पुरुषों के T20 में सबसे लंबी पारियों के मामले में एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस की बराबरी भी की।
प्रीटोरियस के दम पर टाइटन्स ने 3 विकेट पर 267 रन बनाए, जो कॉम्पिटिशन के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2022 में इसी टीम के खिलाफ 3 विकेट पर 271 रन बनाए थे उस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने 162 रनों की पारी खेली थी, जो CSA T20 चैलेंज का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी था। हालांकि अब यह रिकॉर्ड प्रीटोरियस के नाम हो गया है। वहीं टाइटन्स के पास अब CSA T20 चैलेंज के इतिहास के पांच सबसे बड़े टीम टोटल हैं।
यह 2026-27 सीजन में प्रिटोरियस का पहला गेम था, और वह कुछ जबरदस्त फॉर्म के साथ कॉम्पिटिशन में आए थे। अपने पिछले दो मैचों में, उन्होंने सितंबर में ट्राई-सीरीज में ज़िम्बाब्वे और नामीबिया के ख़िलाफ़ क्रमशः 94 और 101 रन बनाए थे। उन्होंने सभी फॉर्मेट में सिर्फ 22 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन यह प्रिटोरियस का 91वां T20 था, एक ऐसा फॉर्मेट जिसमें वह 150.44 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

ChatGPT में आया वर्चुअल ट्राई-ऑन, अपनी फोटो पर देखकर चुन सकेंगे कपड़े

Next

नियोम: रेगिस्तान का सबसे बड़ा ख्वाब, जो अब सन्नाटे में बदल गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org