Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

हेल्थ

सर्दियों में दांतों की देखभाल है जरूरी: डेंटिस्ट डॉ. मोहसिन

By Friday Sanwad
November 27, 2025 2 Min Read
0

एफआर न्यूज़. जयपुर। सर्दियों का मौसम न केवल सेहत बल्कि दांतों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। ठंड के दिनों में दांतों में संवेदनशीलता, दर्द और झनझनाहट की समस्या आम हो जाती है। राजधनी डेंटल क्लिनिक के दंत चिकित्सक डॉ. मोहसिन के अनुसार, ठंडी हवा के संपर्क में आने से दांतों की परतें सिकुड़ जाती हैं, जिससे दबाव बढ़ता है और दर्द होता है।

क्यों बढ़ती हैं समस्याएं?

दंत विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में सूर्य की रोशनी कम मिलने से विटामिन-डी की कमी हो जाती है, जो दांतों की संवेदनशीलता बढ़ाती है। डॉ. मोहसिन (राजधनी डेंटल क्लिनिक) बताते हैं कि इस मौसम में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, इन्फेक्शन और जबड़े में दर्द जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं।

ऐसे रखें ध्यान

राजधनी डेंटल क्लिनिक के डॉ. मोहसिन ने सर्दियों में दांतों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं—

दिन में दो बार ब्रश करें।

बहुत ठंडा या बहुत गर्म खाने-पीने से बचें।
शुगर युक्त फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन कम करें।
सॉफ्ट टूथब्रश का उपयोग करें और रोजाना फ्लॉसिंग करें।
मेडिकेटेड माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

उनका कहना है कि विटामिन-डी और कैल्शियम युक्त भोजन बेहद जरूरी है। दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और मौसमी फल दांतों को मजबूत बनाते हैं।

नियमित चेकअप जरूरी

राजधनी डेंटल क्लिनिक के डॉ. मोहसिन ने सलाह दी है कि सर्दियों में दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय-समय पर डेंटल चेकअप कराते रहने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन या कमजोर दांतों की जड़ों से होने वाली गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

10वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार

Next

मौलाना आज़ाद स्कूल में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org