Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

सवाई माधोपुर में शीतलहर का कहर, तापमान में गिरावट

By Friday Sanwad
January 9, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद
सवाई माधोपुर में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बना हुआ है। तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। दिन में धूप खिली, लेकिन शीतलहर का प्रभाव अधिक रहा। गुरुवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। बीते 24 घंटों में जिले के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहा, जबकि 6 जनवरी को अधिकतम 18 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर के लिए शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में ठंडी हवाओं और कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है। 9 जनवरी के लिए कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

महाराष्ट्र: एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील पर चुनाव प्रचार के दौरान अंडे फेंके गए

Next

राजस्थान के स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य, बच्चों की भाषा व सामान्य ज्ञान बढ़ाने की पहल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org