Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

सीकर: 232 प्रतिभाओं का भव्य सम्मान; विधायक बोले- तालीम से खुलेगा तरक्की का दरवाजा

By Friday Sanwad
November 11, 2025 2 Min Read
0

एफआर न्यूज. सीकर | माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन सीकर के सातवें सर्व मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह (मैग टैलेंट अवार्ड 2025) में 232 होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रानी महल में आयोजित इस भव्य समारोह में विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री राजेंद्र पारीक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विधायक पारीक ने कहा, “कौम की तरक्की का असली दरवाजा स्कूल और किताबों से खुलता है। आज दुनिया में जो भी समाज आगे है, उसने तालीम को अपनी नसों में उतार लिया है।” उन्होंने मुस्लिम समाज में काबिलियत की कमी नहीं बल्कि सही दिशा देने की जरूरत पर जोर दिया। पारीक ने कहा, “अगर यह धरती डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और वैज्ञानिक तैयार कर सकती है, तो मुस्लिम समाज के बच्चे भी पीछे क्यों रहें?” उन्होंने डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट को शिक्षा का साधन बनाने की अपील की।

बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर

विधायक ने बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा, “पढ़ी-लिखी बेटी पूरे परिवार और आने वाली नस्लों को रोशन करती है। बेटियों को रोका नहीं, उड़ान दीजिए। उनकी किताबें बंद होंगी तो सपने भी बंद हो जाएंगे।” समारोह जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज हाजी मोहम्मद इब्राहीम की सरपरस्ती और निर्वतमान सभापति जीवन खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पुत्र महावीर सिंह और लक्ष्मणगढ़ चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी उपस्थित रहे। मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में नवचयनित आरएएस अधिकारी डॉ. मोहसिन खान, गुलबाज पठान और जयपुर के एसडी जोया ने युवाओं को प्रेरित किया। जोया ने कहा, “सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है, लगातार मेहनत जरूरी है और समस्याओं को चुनौती के रूप में लेना चाहिए।”

232 प्रतिभाओं का सम्मान

संस्था महासचिव निसार अहमद जाटू ने बताया कि समारोह में दसवीं और बारहवीं बोर्ड में 90% से अधिक अंक लाने वाली 131 प्रतिभाओं, नीट से सरकारी कॉलेज में प्रवेशित, सरकारी सेवा में नियुक्त, हाफिज, राष्ट्रीय खिलाड़ी, डॉक्टर और इंजीनियर सहित कुल 232 प्रतिभाओं को एमएजी टैलेंट अवॉर्ड, लैपटॉप, स्टूडेंट टेबलेट, मोमेंटो, सर्टिफिकेट, साफा और शॉल से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष मोहम्मद युनूस कासमी ने संस्था प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने तिलावत, हम्द, नात और इस्तकबालिया कलाम प्रस्तुत किए। मौलाना असद ने 30 बच्चों को दीनी किताबें भेंट कीं और 30 हाफिज बच्चों को कलाम पाक दी गई। कार्यक्रम में जिले के गणमान्यजन, अभिभावक, विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रिंसिपल असलम खान और निसार अहमद जाटू ने सफल संचालन किया।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

उदयपुर: साइंस फेयर में सीकर के छात्रों ने लहराया परचम

Next

यूआईडीएआई ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, एक फोन में स्टोर कर सकेंगे 5 आधार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org