Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को दी जमानत

By Friday Sanwad
January 17, 2026 2 Min Read
0

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक और दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत देते हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने पिछले साल दी गई अंतरिम जमानत को स्थायी जमानत में तब्दील कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अंतरिम जमानत के दौरान अब्बास अंसारी का आचरण संतोषजनक रहा, इसी आधार पर उन्हें नियमित जमानत दी जा रही है। यह फैसला भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने सुनाया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और निजाम पाशा ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी लंबे समय से जेल में बंद हैं, मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और मुकदमे के निपटारे में अभी काफी समय लग सकता है। ऐसे में उन्हें जेल में बनाए रखना उचित नहीं है।

शर्तों के साथ मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अब्बास अंसारी को उत्तर प्रदेश छोड़ने से पहले पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगी। इसके अलावा, वह कानून-व्यवस्था भंग नहीं करेंगे, जांच या न्यायिक प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं डालेंगे और अदालत द्वारा तय सभी शर्तों का पालन करेंगे।

मामले की पृष्ठभूमि

अब्बास अंसारी को 4 नवंबर 2022 को अन्य आपराधिक मामलों में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद 31 अगस्त 2024 को चित्रकूट जिले के कोतवाली कर्वी थाने में उनके खिलाफ जबरन वसूली और मारपीट का मामला दर्ज किया गया। 6 सितंबर 2024 को उन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट को छोड़कर अन्य मामलों में उन्हें जमानत दे दी थी। अब गैंगस्टर एक्ट मामले में भी जमानत मिलने के बाद अब्बास अंसारी की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले को उनके लिए एक बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को पकड़ा

Next

चीन: ट्रेड सरप्लस रिकॉर्ड 1.19 ट्रिलियन डॉलर पार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org