Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

दीन- दुनिया

हज 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 7 नवंबर तक जमा करें दूसरी किस्त

By Friday Sanwad
November 7, 2025 2 Min Read
0

एफआर न्यूज. चूरू | दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक हज यात्रा के लिए सऊदी अरब सरकार ने हज 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हज यात्रा इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने में छह दिनों तक चलती है, जिसमें दुनिया भर से मुसलमान मक्का पहुंचकर पवित्र काबा की परिक्रमा करते हैं।

नुसुक एप से सीधा रजिस्ट्रेशन

सऊदी सरकार ने हज और उमराह यात्रा को आसान बनाने के लिए नुसुक एप लॉन्च किया है। मुस्लिम अल्पसंख्यक देशों के हज यात्री जो डायरेक्ट हज प्रोग्राम में शामिल हैं, वे आधिकारिक Nusuk Hajj प्लेटफॉर्म (hajj.nusuk.sa) के माध्यम से सीधे पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म पंजीकरण से लेकर हज पैकेज चयन, होटल बुकिंग और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और सहज बनाता है। वर्तमान में केवल अकाउंट पंजीकरण खुला है। पैकेज चयन और बुकिंग बाद में आधिकारिक तिथियों के अनुसार शुरू होगी। वर्ष 2025 में 15 लाख से अधिक विदेशी तीर्थयात्रियों ने हज यात्रा की थी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले hajj.nusuk.sa पर जाएं। निवास देश चुनें और ईमेल दर्ज करें। नियम और शर्तें पढ़कर सहमति दें। ईमेल में प्राप्त OTP से वेरिफिकेशन करें और अकाउंट के लिए पासवर्ड बनाएं। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, फोटो और निवास प्रमाण अपलोड करें। आवेदन सबमिट करने के बाद लॉगिन कर स्टेट्स चेक कर सकते हैं और परिवार के सात सदस्यों तक को जोड़ सकते हैं।

7 नवंबर तक जमा करें दूसरी किस्त

चूरू से मिली जानकारी के अनुसार, हज यात्रा 2026 के लिए हज खर्च की दूसरी किस्त जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 नवंबर निर्धारित की गई है। हज यात्री 1.25 लाख रुपए की दूसरी किस्त 7 नवंबर तक जमा करवा सकेंगे। केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने दीपावली के कारण बैंकों में अवकाश रहने से किस्त जमा कराने में हुई परेशानी को देखते हुए तिथि में बदलाव किया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर अपनी किस्त जमा करवाएं ताकि हज यात्रा की तैयारियों में कोई बाधा न आए।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

कैंसर सिर्फ उम्रदराज लोगों की बीमारी नहीं; युवाओं और महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

Next

एसआईआर: अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org