फ्राइडे संवाद. जयपुर |आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत फतेहपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे तैयब महराब खान को प्रदेश सचिव और माइनॉरिटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तैयब महराब खान पार्टी के संयुक्त सचिव रह चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रदेशों में जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठन में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन प्रभारी धीरज टोकस और सहप्रभारी घनेंद्र भारद्वाज के निर्देशन में की गई इन नियुक्तियों के साथ ही 35 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची भी जारी की गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की है।
