राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी, तापमान 39 डिग्री के करीब
जयपुर
राजस्थान में अरब सागर से आने वाली एटी साइक्लोन की वजह से तेज गर्मी का कहर बरपा है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर, अजमेर, चूरू और उदयपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है, जहां तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दो से तीन दिनों में पश्चिमी जिलों में तापमान और बढ़ने का अनुमान लगाया है। रात में ठंडक पाने के लिए न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमास दिया गया है। प्रशासन ने जनता से घर में रहने और पानी का सेवन बढ़ाने की अपील की है।