एफआर न्यूज. फतेहपुर l शहर के छतरिया बस स्टैंड के पास स्थित आरजीआर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने हड्डी रोग विशेषज्ञों की विशेष सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस पहल से अब स्थानीय मरीजों को हड्डी संबंधी गंभीर समस्याओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हॉस्पिटल के निदेशक और वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. राशिद खान, डॉ. रहीम खोखर और डॉ. गफ्फार कुरैशी की विशेषज्ञ टीम प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच और परामर्श करेगी।
व्यापक उपचार सुविधाएं
हॉस्पिटल में घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, स्पोर्ट्स इंजरी (एसीएल, पीसीएल, मेनिस्कस), दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, आर्थोप्लास्टी, आर्थोस्कोपी, फ्रैक्चर, ट्रोमा सर्जरी, कमर दर्द, घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द और कंधे की सर्जरी जैसी सभी आधुनिक हड्डी रोग संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
क्षेत्र की सेवा का संकल्प
डॉ. राशिद खान ने बताया, “हम तीनों काफी समय से अपने क्षेत्र में बड़े स्तर पर चिकित्सा सेवाएं देना चाहते थे। मेरा संबंध फतेहपुर के भिंचरी गांव से है जबकि रहीम का बिसाऊ से, इसीलिए हमने अपने पहले अस्पताल की शुरुआत फतेहपुर से की। हमारी कोशिश रहेगी कि हम आमजन को अधिकतम राहत पहुंचाएं और किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं।”
अन्य विशेषज्ञ सेवाएं
हॉस्पिटल में हड्डी रोग के अलावा अन्य विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध हैं। डॉ. प्रियंका स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. तबस्सुम शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. संजय गैस्ट्रोलॉजिस्ट और आसिफ खान स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह अस्पताल फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। मरीज नियमित ओपीडी के लिए किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
