Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

‘एकाकन्या’ संस्था के दस वर्ष पूरे होने पर छात्राओं ने साझा की प्रेरक कहानियां

By Friday Sanwad
November 10, 2025 1 Min Read
0

एफआर न्यूज. जयपुर | बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘एकाकन्या’ ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे होने पर ‘मालार्पण’ में एक भव्य समारोह आयोजित किया। संस्था की संस्थापक डॉ. चांदना भट्टाचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा अपनी जीवन यात्राओं और सफलता की प्रेरक कहानियों को साझा करने से हुई। कार्यक्रम में ईशानी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों की तालियां बटोरीं। डॉ. भट्टाचार्य ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘एकाकन्या’ की अब तक की उपलब्धियों, शिक्षा के प्रसार और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल पर प्रकाश डाला। समारोह में देश-विदेश से जुड़े सहयोगी और शुभचिंतक भी शामिल हुए। यह आयोजन रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। ट्रस्ट की ओर से सुधीर माथुर और प्राचीर सुराणा ने ‘एकाकन्या’ टीम को उनके सराहनीय सामाजिक प्रयासों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन बालिका सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

आरजीआर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल: आधुनिक हड्डी रोग सेवाएं के साथ दूसरी बीमारियों का भी मिल सकेगा किफायती इलाज

Next

झुंझुनूं में इंटरनेशनल उर्दू डे पर उर्दू ज़बान के फ़रोग़ पर मशवरा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org