Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

Current Affairs

एजुकेशन : साप्ताहिक करंट अफेयर्स

By Friday Sanwad
January 16, 2026 3 Min Read
0

मेघालय हाईकोर्ट को पहली बार महिला मुख्य न्यायाधीश मिली। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे ने शिलॉन्ग में पद की शपथ ली। उनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर हुई है। उन्होंने जस्टिस सौमें सेन का स्थान लिया, जिनका तबादला केरल हाईकोर्ट में हुआ है। इससे पहले जस्टिस डेरे बॉम्बे हाईकोर्ट की जज थीं।

रक्षा अनुसंधान एवं विकाससंगठन (DRDO) ने मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल उड़ान परीक्षण महाराष्ट्र के केके रेंज में किया। इस तीसरी पीढ़ी की मिसाइल ने चलते लक्ष्य को सटीक रूप से मेदा है।

भारतीय सेना की मेजर स्वाति शांता कुमार को यूएन महासचिव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार दक्षिण सूडान में शांति स्थापना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिया गया है।

ऑस्कर 2026 के लिए बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में 5 भारतीय फिल्मों को पात्रता मिली। इसमें कांतारा (कन्नड़), तन्वी द ग्रेट (हिंदी), टूरिस्ट फैमिली (तमिल), महावतार नरसिंह और सिस्टर मिडनाइट (हिंदी-यूके) शामिल हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के लिए ‘पंखुड़ी’ डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया। यह सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म सरकार नागरिकों, एनजीओ, कॉरपोरेट और एनआरआई को जोड़ता है।

अकासा एयर ने ने आईएटीए (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) की सदस्यता हासिल की। सेफ्टी ऑडिट पास करने के बाद अकासा आईएटीए में शामिल होने वाली भारत की पांचवीं एयरलाइन बन गई। मालूम हो कि आईएटीए 360 से ज्यादा एयरलाइंस का संगठन है, जो वैश्विक हवाई यातायात के 80% से अधिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1945 में इसकी स्थापना हुई थी।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में यह उपलब्धि हासिल करते हुए उनके अंतरराष्ट्रीय रन 28,068 हो गए। सूची में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने नेल्लोर जिले में दगदर्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। इसके बाद यह राज्य का आठवां एयरपोर्ट होगा। इससे नेल्लोर और दक्षिणी आंध्रा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और एविएशन व लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपरट्रेन गुवाहाटी-हावड़ा के बीच चलेगी। इसमें केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। ट्रेन में न्यूनतम चार्जेबल दूरी 400 किमी तय की गई है, यानी कम दूरी की यात्रा पर भी 400 किमी का किराया देना होगा।

जर्मनी ने भारतीय नागरिकों के लिए वीसा-फ्री ट्रांजिट सुविधा की घोषणा की। इसके तहत अब भारतीय पासपोर्ट धारकों को जर्मनी के एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में रुकने के लिए ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियम, 2026 लागू किए। इससे हर राष्ट्रीय खेल निकाय की जनरल बॉडी में 4 उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे, जिनमें 50% महिलाएं होंगी। न्यूनतम आयु 25 वर्ष व कूलिंग-ऑफपीरियड पूरा करना जरूरी है।

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी हो गई है। भारत की रैंक 5 पायदान चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंची है। भारतीय पासपोर्ट पर अब S5 देशों में बीसा-फ्री एंट्री मिलती है।

परम शक्ति: यह भारत में विकसित एक अत्याधुनिक सुपरकंप्यूटिंग सुविधा है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास में स्थापित किया है। परम शक्ति सुपरकंप्यूटर, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत विकसित परम रुद्र सिस्टम पर आधारित है। यह प्रति सेकंड 3 क्वाड्रिलियन से अधिक गणनाएं कर सकता है। इसे C-DAC ने बनाया है और यह ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर आधारित है। इससे क्लाइमेट मॉडलिंग, न्यूक्लियर रिसर्च, एयरोस्पेस, मटेरियल साइंस, ड्रग डिस्कवरी और एआई रिसर्चको तेजी मिलेगी।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

मानव सेवा संघ को मिला सट्रलाइज़र मशीन का सहयोग

Next

संभल हिंसा मामले में एपीसीआर को मिली बड़ी कामयाबी, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर का दिया आदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org