फ्राइडे संवाद. जयपुर | बिड़ला ऑडिटोरियम में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर भव्य इजलास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत देशभर से समाज के शिक्षित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने की। संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश जीएसी कमिश्नर जीनत कुरैशी ने बच्चों को शिक्षा, तिजारत और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने पर जोर दिया। राजस्थान के जयपुर शहर अध्यक्ष फसीहुद्दीन कुरैशी ने समाज में बेटों के साथ-साथ बेटियों की भी तालीम पर खास ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में खालिद कुरैशी, इमरान, अजीज सहित कई लोग मौजूद रहे। साइंटिस्ट डॉ. जहीरुद्दीन ने कहा कि हमें जीवन में हर क्षेत्र में ज्ञान अर्जित करना चाहिए।

Categorized in: