Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देशयूटिलिटी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘झारखंड हो या पंजाब, हम विद्यार्थियों के साथ हैं’

By Friday Sanwad
August 6, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो और कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि, “चाहे झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो, कहीं भी हो, हम सब, राहुल गांधी जी और पूरी कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम पूछेंगे, “अगर हमसे भी कोई ग़लती हो गई, तो क्यों हुई। हम सभी को पत्र भी लिख रहे हैं कि क्या हुआ। इसलिए चाहे हमारा गठबंधन सहयोगी हो या विपक्ष, हम विद्यार्थियों के साथ हैं और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए लड़ते रहेंगे।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम चाहते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आएं और बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया। हम लगातार उनसे इस मुद्दे पर बयान देने की मांग कर रहे हैं. आखिर उन्हें बयान देने से क्या रोक रहा है? इसकी वजह सिर्फ उनका अहंकार हो सकती है। या तो वे डरे हुए हैं, या फिर उन्हें संसद की कोई परवाह नहीं है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सदन में आएं और इस मुद्दे पर बयान दें। आज हमने राज्यसभा में भी यह मामला उठाया और जवाब मांगा, लेकिन आज भी सरकार बयान देने को तैयार नहीं हुई।” आज हमारे राज्यसभा सांसदों ने सभापति से मुलाकात की और कहा कि हम प्रधानमंत्री से माफी और केंद्रीय गृह मंत्री से सदन में बयान की मांग करते हैं।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

वक़्त के मुताबिक़ बदलने चाहिए आरक्षण के कायदे: जयपुर इंटेलेक्ट ग्रुप

Next

2013 यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को 10 वर्ष की सजा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org