फ्राइडे संवाद. जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने समस्त नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। चोपदार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Categorized in: