कारगिल विजय दिवस पर जाँबाज़ सिपाही इस्लाम ख़ान ने बढ़ाया राजस्थान का मान
फ्राइडे संवाद. सीकर | फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव भींचरी निवासी 13 ग्रेनेडियर के जाँबाज़ सिपाही इस्लाम ख़ान ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर पूरे भींचरी, सीकर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया। यह सम्मान समारोह देश के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक रहा। श्री इस्लाम ख़ान की यह प्रेरणादायक पहल देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाती है तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एफआर न्यूज़ परिवार की ओर से इस्लाम ख़ान को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।