Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

टॉप न्यूज़

चंडीगढ़: सोनू शाह हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई बरी, 3 दोषी करार

By Friday Sanwad
February 20, 2026 1 Min Read
0

चंडीगढ़ की जिला कोर्ट ने 7 साल पुराने चर्चित राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित 5 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया, जबकि 3 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। दोषियों में शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ मोटा और राजन उर्फ जाट शामिल हैं। सजा का ऐलान 20 फरवरी को किया जाएगा। 28 सितंबर 2019 को बुडैल गांव स्थित कार्यालय में प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की गोली मारकर हत्या की गई थी। करीब 14 राउंड फायरिंग हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद लॉरेंस सहित 8 लोगों पर चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को ठोस साक्ष्य पेश करने में असफल पाया। घायल गवाह जोगिंदर सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र पेश नहीं हो सका और दूसरे गवाह परमिंदर की मृत्यु रिपोर्ट 19 जनवरी 2026 को प्राप्त होने पर उसका नाम गवाह सूची से हटा दिया गया। फैसले के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉरेंस ने आरोप लगाया कि उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और सलमान खान के बारे में सच उजागर करने की वजह से उसे निशाना बनाया जा रहा है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

‘पैगाम-ए-मोहब्बत’: देश में मुसलमान नफरत का सबसे ज्यादा शिकार: इमरान प्रतापगढ़ी

Next

महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण का 2014 आदेश रद्द

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org