Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

जयपुर: समाज सुधार के लिए खिदमत-ए-ख़ल्क ग्रुप का विशेष कार्यक्रम

By Friday Sanwad
February 13, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर |
समाज सुधार और नशामुक्ति के उद्देश्य से खिदमत-ए-ख़ल्क ग्रुप, जयपुर ने जागीरदार हाउस, ईदगाह क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमामों के साथ विशेष बैठक की गई, जिसमें समाज में फैल रही बुराइयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। मोहम्मद इमरान (बजरी वाली) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुफ्ती आदिल, मौलाना अब्दुल समद कासमी सहित राजस्थान भर से प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि इमाम समाज के नेतृत्वकर्ता हैं और उनके माध्यम से सकारात्मक संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

400 मस्जिदों में चरणबद्ध तरीके से सामाजिक बुराइयों पर एक साथ तकरीरें

उलेमा ने नशे को समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की लगभग 400 मस्जिदों में चरणबद्ध तरीके से नशा, जुआ, चोरी और नैतिक पतन जैसी सामाजिक बुराइयों पर एक साथ तकरीरें की जाएंगी। शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए दीनी तालीम के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक और अंग्रेजी जैसी आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही गई। कार्यक्रम में आपसी भाईचारा, सामाजिक जिम्मेदारी और संगठित प्रयासों पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में देश-विदेश की तरक्की, अमन-चैन और समाज को सही दिशा में ले जाने के संकल्प के साथ दुआ की गई।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

रमज़ान स्पेशल: दुनिया भर में इबादत का माहौल

Next

एआई के दौर में ऑथेंटिक कंटेंट क्रिएशन की बढ़ती अहमियत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org