फ्राइडे संवाद. जयपुर। किशनपोल बाजार विधायक अमीन कागजी ने सोमवार को जालूपुरा स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अत्यंत शीघ्र ही किशनपोल विधानसभा को यह नई सौगात मिलने वाली है।विधायक कागजी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की दिशा में यह एक और सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का उनका संकल्प दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।
सैटेलाइट हॉस्पिटल से क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह अस्पताल स्थानीय निवासियों के लिए वरदान साबित होगा।
