झुंझुनूं सभापति अब्दुल अगवान ने संभाला पदभार
फ्राइडे संवाद. झुंझुनूं नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल गुलामनबी अगवान ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से दूर करेंगे। अगवान ने कहा कि सभी वार्डों का बिना भेदभाव समान विकास कराया जाएगा। पिछले दो साल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर भी जोर रहेगा। सभापति ने सांसद के सुपरविजन में टीम के साथ मिलकर झुंझुनूं शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने का प्रयास करने की बात कही।