Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

राजस्थान

डॉ. महफूज अली बने सिलावट समाज के दूसरे एमबीबीएस चिकित्सक, एफएमजीई परीक्षा में हासिल की सफलता

By Friday Sanwad
July 16, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. झुंझुनू
जिले के मोहल्ला चेजारा निवासी डॉ. महफूज अली ने जून 2026 में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा 158 अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अपने परिवार, मोहल्ले और सिलावट समाज का नाम रोशन किया है। चीन के वुहान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और अध्ययन के प्रति समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। डॉ. महफूज ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता, सेवानिवृत्त उपनिदेशक (कृषि) अकरम अली, परिवार के सदस्यों, बड़ों के आशीर्वाद तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से समाज के सभी वर्गों की सेवा करना है और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उनकी सफलता पर मोहल्ला चेजारा में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया तथा उनका अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि जून 2026 में आयोजित एफएमजीई परीक्षा में सफलता का प्रतिशत काफी कम रहा और बताया जा रहा है कि 10 में से 9 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो सके। ऐसे में डॉ. महफूज अली की यह उपलब्धि और भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए, लेकिन मैं भाजपा के अंत तक जिंदा रहूंगी: ममता

Next

जो E20 नहीं चाहते, वो ज्यादा पैसे देकर 100 फीसदी पेट्रोल ले सकते हैं: नितिन गडकरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org