Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

विदेश

तमाम पाबंदियों के बावजूद चीन में इस्लाम तेजी से फैल रहा

By Friday Sanwad
January 31, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. शीनिंग (चीन)। चीन में धार्मिक गतिविधियों पर कड़ी पाबंदियों के बावजूद इस्लाम तेजी से फैल रहा है। चीन के चिंगहाई प्रांत के शीनिंग शहर में स्थित डोंगगुआन मस्जिद इसका प्रमाण है, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम नमाज अदा करने के लिए एकत्रित होते हैं। डोंगगुआन मस्जिद, जिसे चीनी भाषा में ‘डोंगगुआन छिंगझेन दा सि’ कहा जाता है, चिंगहाई प्रांत की सबसे बड़ी मस्जिद है। यह अपनी अनूठी चीनी-इस्लामी वास्तुकला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मस्जिद की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व इसे क्षेत्र की इस्लामी संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनाता है। हाल के वर्षों में चीनी सरकार ने धार्मिक गतिविधियों पर कड़े नियंत्रण लगाए हैं, विशेष रूप से शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर। इसके बावजूद देश के अन्य हिस्सों में इस्लाम का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। डोंगगुआन मस्जिद में नियमित रूप से होने वाली नमाज़ और धार्मिक सभाओं में हजारों लोग शामिल होते हैं।
यह मस्जिद न केवल धार्मिक केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर भी है। इसकी वास्तुकला में चीनी और इस्लामी शैलियों का सुंदर समन्वय देखा जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि धार्मिक प्रतिबंधों के बीच भी चीन में मुस्लिम समुदाय अपनी आस्था और परंपराओं को जीवित रखे हुए है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत में एआई ऐप का इस्तेमाल 669% बढ़ा

Next

वैश्विक अविश्वास के दौर में अरब अमीरात में भरोसे का माहौल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org