Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

तेजस्वी का बड़ा दावा: 18 नवंबर को बनूंगा सीएम, 26 जनवरी तक अपराधी होंगे जेल में

By Friday Sanwad
November 5, 2025 2 Min Read
0

महिलाओं को ₹30 हजार, ₹5 लाख का बीमा कवर

 

पटना | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे, 18 नवंबर को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच राज्य के सभी अपराधी जेल में होंगे। पटना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, “खरमास के बाद बिहार से अपराध खत्म होगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति है और एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

नीतीश और भाजपा पर हमला

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “नीतीश चाचा से बिहार अब नहीं चल रहा। उन्हें मोदी और अमित शाह ने हाईजैक कर लिया है। आज बिहार को नीतीश नहीं, बल्कि दिल्ली से चलाया जा रहा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें धमकी दी है कि “तेजस्वी को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वह आगे चुनाव लड़ने से पहले सोचेगा।”

चुनावी वादों की झड़ी

चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए तेजस्वी ने घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर मकर संक्रांति (14 जनवरी) को महिलाओं के खाते में “माई बहन योजना” के तहत ₹30 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी और ₹30 हजार मासिक मानदेय देने का वादा किया गया। इसके अलावा उन्हें ₹2 हजार प्रतिमाह भत्ता और ₹5 लाख का बीमा कवर भी मिलेगा। किसानों के लिए धान पर ₹300 प्रति क्विंटल और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की गई। तेजस्वी ने कहा कि किसानों को खेती के लिए पूरी तरह मुफ्त बिजली मिलेगी। वर्तमान में सरकार जो 55 पैसे प्रति यूनिट वसूलती है, वह पूरी तरह खत्म होगा।

पुरानी पेंशन और स्थानीय तबादला

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) फिर से लागू करने का वादा किया गया। साथ ही कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का तबादला उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के दायरे में ही किया जाएगा। PACS समितियों को “माननीय का दर्जा” और मानदेय बढ़ोतरी की भी घोषणा की गई। तेजस्वी ने जनता से अपील की कि वे बदलाव के लिए वोट दें और बिहार को भय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

कोचीन शिपयार्ड अप्रेंटिस भर्ती 2025: 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए 308 पदों पर सुनहरा मौका

Next

RRB JE भर्ती 2025: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 2,570 पदों पर आवेदन शुरू, देखें जोन-वाइज रिक्तियां

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org