Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

दिल्ली: फैज-ए-इलाही मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव, समुदाय में आक्रोश

By Friday Sanwad
January 9, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली। राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित ऐतिहासिक फैज-े-इलाही मस्जिद के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विवाद में तब्दील हो गई है। स्थानीय मुस्लिम समुदाय आरोप लगा रहा है कि प्रशासन ने बिना पर्याप्त सूचना और न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किए अचानक बुलडोजर चलाया, जिससे धार्मिक संवेदनाओं को ठेस पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला अदालत में विचाराधीन था, ऐसे में किसी भी कार्रवाई से पहले न्यायिक फैसले का इंतजार करना संवैधानिक दृष्टि से उचित था। समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस कार्रवाई को एकतरफा और असंवेदनशील बताया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर 30 लोगों की पहचान की है। धारा 163 बीएनएस के तहत पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

राजनीतिक दलों ने उठाई आवाज

समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, जो घटना से पहले मौके पर मौजूद थे, को दिल्ली पुलिस समन भेजने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “अतिक्रमण हटाने के नाम पर मस्जिदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों के मामले में संवैधानिक मर्यादा और संवेदनशीलता जरूरी है। यह केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव का प्रश्न है।” राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आधी रात को की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, “जिस तरह से इस मामले को पेश किया जा रहा है, वह समाज में विभाजन को बढ़ावा देता है। संवैधानिक मूल्यों का सम्मान होना चाहिए।” एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से सुप्रीम कोर्ट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों की कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

समुदाय में गहरी नाराजगी

मस्जिद से जुड़े लोगों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें उचित सुनवाई और न्याय का अधिकार मिलना चाहिए। समुदाय में व्याप्त आक्रोश के बीच लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। विवाद के बीच राजनीतिक घमासान भी जारी है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार में बड़ा उलटफेर, बीवाईडी बनी दुनिया की नंबर-1 ईवी कंपनी

Next

उस्मानी साम्राज्य के महान सुल्तान अब्दुल हमीद द्वितीय: आधुनिक तुर्की के जनक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org