Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

द प्रोजेक्ट टुगेदर द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम

By Friday Sanwad
August 6, 2026 2 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से कार्यरत द प्रोजेक्ट टुगेदर (The Project Together) द्वारा सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ वालिदैन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक माह, छह माह एवं एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके परिश्रम और उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान द प्रोजेक्ट टुगेदर की संस्थापक डॉ. समरा सुल्ताना ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2022 में इस पहल की शुरुआत उन हुनरमंद महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी, जो घरेलू जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर कार्य नहीं कर सकती थीं। शुरुआत में कोटा, टोंक, अजमेर और सवाई माधोपुर की महिला कलाकारों द्वारा हस्तनिर्मित क्रोशिया उत्पाद तैयार किए जाने लगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में केवल तीन छात्राओं के साथ द प्रोजेक्ट टुगेदर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की गई थी। आज यह अधिक से अधिक छात्राओं तक पहुँच चुकी है, जिनमें से कई छात्राएँ स्वयं का व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं तथा अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

प्रत्येक उत्पाद की बिक्री से जरूरतमंद लोगों को खाना

डॉ. समरा सुल्ताना ने कहा कि द प्रोजेक्ट टुगेदर केवल महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक मिशन भी है। संस्था का उद्देश्य “Buy a Product, Serve a Meal” अभियान के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रत्येक उत्पाद की बिक्री से जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचाने का भी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा माताओं ने भी अपनी बेटियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। समारोह में विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘झारखंड हो या पंजाब, हम विद्यार्थियों के साथ हैं’

Next

वक़्त पर निकाह क्यों ज़रूरी है?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org