Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

नीट पीजी: देश में 63,177 मेडिकल सीटें, इनमें 52% सरकारी, 35% प्राइवेट और 13% डीम्ड संस्थानों में

By Friday Sanwad
October 2, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली. हाल ही में नीट पीजी का रिजल्ट जारी हुआ था। अब नेशनल मेडिकल कमीशन ने 2026-27 के लिए नई पीजी मेडिकल सीट मैट्रिक्स मंगलवार को जारी की है। अब देश में कुल 63,177 पीजी मेडिकल सीटें हैं। इनमें 33,088 सरकारी, 21,892 प्राइवेट और 8,197 डीम्ड संस्थानों में हैं। कुल सीटों में सरकारी संस्थानों की हिस्सेदारी 52.37%, प्राइवेट की 34.65% और डीम्ड की 12.97% है। पिछले सत्र में कुल 52,173 पीजी सीटें थीं, यानी एक साल में करीब 11,000 सीटें बढ़ी हैं। नई सीट मैट्रिक्स में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी), डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) और एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्जिया) सहित विभिन्न पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज की सीटें शामिल हैं।

कुल सीटों में सबसे बड़ा हिस्सा दक्षिण भारत का

राज्यों में कर्नाटक 8,323 पीजी सीटों के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद महाराष्ट्र में 6,992, तमिलनाडु में 6,306, उत्तर प्रदेश में 6,082, आंध्र प्रदेश में 4,142, तेलंगाना में 3,998, गुजरात में 3,862 और राजस्थान में 3,857 सीटें हैं। मध्य प्रदेश 3,052 सीटों के साथ 9वें, जबकि पश्चिम बंगाल 2,384 सीटों के साथ 10वें स्थान पर है। देश की कुल 63,177 पीजी सीटों में करीब 77.56% सीटें (48,998) इन्हीं 10 राज्यों में हैं।
क्षेत्रवार देखें तो दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा 25,777 सीटें हैं, जो देश की कुल सीटों का 40.80% है। इसके बाद उत्तर भारत में 15,747 सीटें (24.92%), पश्चिम भारत में 11,059 सीटें (17.50%), पूर्वी भारत में 6,891 सीटें (10.91%) और मध्य भारत में 3,703 सीटें (5.86%) हैं।

कुल पीजी सीटों में 92% सीटें एमडी-एमएस की

कोर्स के हिसाब से देखें तो एमडी जनरल मेडिसिन में सबसे ज्यादा 6,143 सीटें हैं। इसके बाद एमडी एनेस्थीसियोलॉजी में 5,672, एमएस जनरल सर्जरी में 5,591, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में 4,690 और एमडी पीडियाट्रिक्स में 4,203 सीटें हैं। इन पांचों कोर्स में कुल 26,299 सीटें हैं, यानी कुल 63,177 पीजी सीटों में करीब 41.63% सीटें इन्हीं पांच स्पेशलिटीज में हैं। कुल पीजी सीटों में एमडी जनरल मेडिसिन की हिस्सेदारी 9.72%, एमडी एनेस्थीसियोलॉजी की 8.98%, एमएस जनरल सर्जरी की 8.85%, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की 7.42% और एमडी पीडियाट्रिक्स की 6.65% है।
पूरी पीजी सीट मैट्रिक्स में एमडी की 39,608 और एमएस की 18,490 सीटें हैं। दोनों को मिलाकर 58,098 सीटें हैं, जो कुल पीजी सीटों का 91.96% है।

विभिन्न कोर्सों में सीटें

एमडी 39,608 (62.69%), एमएस 18,490 (29.27%), डीएम 2,549 (4.03%), एमसीएच 2,162 (3.42%), पीजी डिप्लोमा 353 (0.56%), अन्य 15 (0.02%), कुल 63,177 (100%)।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

इस्लाम में शिक्षक की अहमियत

Next

टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में 26 भारतीय संस्थान, आईआईएससी 254वें स्थान पर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org