फतेहपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 103 मरीजों की जांच
फ्राइडे संवाद. फतेहपुर । श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी एवं प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को त्रिवेणी भवन में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष जोशी, जनरल फिजिशियन डॉ. पवन शर्मा, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश जोशी सहित प्रियंका हॉस्पिटल की टीम ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष सुनील केशान, सचिव लॉयन ओपी जाखड़, ओम पोद्दार, डॉ. पीयूष जोशी, डॉ. पवन शर्मा एवं सहसचिव लॉयन मनोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 103 मरीजों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। बेहोश व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देकर होश में लाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन पुतले के माध्यम से किया गया। इस दौरान पत्रकारों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले चार वर्षों से मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है।