फ़ज्र की दो रकअतें… दुनिया से बेहतर!
फ़ज्र से पहले पढ़ी जाने वाली दो सुन्नतें बेहद अहम और बड़ी फ़ज़ीलत वाली हैं। नबी मोहम्मद(स.अ.व) ने इन दो रकअतों की अहमियत बताते हुए फ़रमाया कि फ़ज्र की दो रकअतें दुनिया और उसमें मौजूद हर चीज़ से बेहतर हैं। सोचिए, जिस नमाज़ को हम कभी नींद या लापरवाही की वजह से छोड़ देते हैं, उसकी कीमत दुनिया की तमाम दौलत और सुख-सुविधाओं से बढ़कर बताई गई है।
इसलिए फ़ज्र की इन दो सुन्नतों को कभी मामूली न समझें। कोशिश करें कि इन्हें हमेशा पाबंदी से अदा करें और अपनी जिंदगी में नमाज़ को सबसे अहम स्थान दें। खुदा हमें फ़ज्र की नमाज़ और उसकी सुन्नतों की पाबंदी करने वाला बनाए। आमीन।