Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

बीजेपी बांकीपुर व दतिया विधानसभा सीट पर जानबूझकर हारी: अखिलेश यादव

By Friday Sanwad
August 7, 2026 2 Min Read
0

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव जानबूझकर हारने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता को धोखा देने के लिए दोनों उपचुनाव हारी। अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ के दौरान बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग जानबूझकर उपचुनाव हारे, क्योंकि वे देखना चाहते थे कि क्या बिना बेईमानी किए चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा ने बांकीपुर और दतिया में वह मॉडल नहीं अपनाया, जो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अपनाया था। वे जनता को धोखा देने के लिए उपचुनाव हारे। ये लोग चर्चा कर रहे हैं कि अब विपक्ष के लोग ईवीएम की बात नहीं करेंगे।” अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, “बांकीपुर उपचुनाव हारने के बाद भाजपा के लोग पार्टी के अपने साथियों को लड्डू खिला रहे हैं। यूपी सरकार में बैठे जितने भी लोग हैं, वे चुनाव आते-आते लड्डू लेकर घूम रहे होंगे कि कोई हमारा लड्डू भी खा ले, लेकिन समाजवादी लोग इनमें से किसी एक को भी अपने साथ लेने वाले नहीं हैं।” उन्होंने सपा छोड़ने वाले मनोज पांडेय और अन्य नेताओं को संदेश देते हुए कहा, “जो हमें छोड़कर जा रहे, उन्हें जाने दें। वे जो जगह खाली करके जा रहे हैं, उसे भरने के लिए हम सब लोग हैं।” भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से छोड़ी गई बांकीपुर सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की थी, जबकि दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह विजयी रहे।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

जम्मू-कश्मीर के पहले टेस्ट खिलाड़ी बनने की दहलीज पर आकिब नबी श्रीलंका दौरे के लिए चोटिल बुमराह की जगह भारतीय टीम में मिली जगह, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Next

जंतरमंतर का आक्रोश: पेपर लीक नहीं, टूटते भरोसे की चीख भर्ती परीक्षाओं में लीक तो बहाना बनी, असल गुस्सा शिक्षा और रोजगार व्यवस्था की बदहाली पर फूटा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org