जयपुर | 22 जनवरी
देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित पढ़ाई की मांग तेजी से बढ़ रही है। एक सर्वे के अनुसार 83% भारतीय छात्र चाहते हैं कि AI ट्रेनिंग को उनके सिलेबस में शामिल किया जाए। इसी मांग को देखते हुए बीसीए जैसे पारंपरिक कोर्स अब मशीन लर्निंग और AI आधारित पाठ्यक्रमों में बदले जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक देश के करीब 40% कॉलेजों ने AI से जुड़े कोर्स शुरू कर दिए हैं। अब बीसीए, बीटेक और मैनेजमेंट जैसे कोर्स में डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स पढ़ाया जा रहा है।

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि AI कोर्स करने के बाद छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, AI-ML इंजीनियर जैसे बेहतर करियर विकल्प मिल रहे हैं। कंपनियां भी AI स्किल्स वाले युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे भविष्य में AI आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसर और बढ़ने की उम्मीद है।

Categorized in: