मस्जिद तल्हा की तोसीअ व तामीरात की कासमी और जीवन खां ने रखी बुनियाद
फ्राइडे संवाद. सीकर | मस्जिद तल्हा की तौसीअ (विस्तार) एवं तामीरात (निर्माण) के नेक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आज 16 अक्टूबर 2026 को हजरत कॉलोनी, वार्ड नंबर 60, चूरू और झुंझुनूं रेलवे लाइन के बीच के क्षेत्र, सीकर में नई बुनियाद का काम राजस्थान जमियत उलेमा ए हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद युनूस कासमी, सभापति प्रतिनिधि हाजी जीवन खां और उलेमा हज़रात के दस्ते मुबारक से शुरू किया गया। इंतजामिया कमेटी के सेक्रेटरी मास्टर मोहम्मद रफीक भाटी ने बताया कि इस मुबारक मौके पर मौजूद सीकर के अहले-खैर, समाजसेवियों एवं मोहल्लेवासियों ने 520100 रूपये का ताअवुन (सहयोग) किया, गौरतलब है कि मस्जिद की तोसीअ व तामिरात (विस्तार और निर्माण )कार्य में तकरीबन 20 लाख रूपये की लागत आएगी। बुनियाद के काम के बाद मौलाना साहब ने दुआ करवाई। प्रोग्राम में सभापति प्रतिनिधि जीवन खां, मौलाना मोहम्मद युनूस कासमी, इमाम, वार्ड नंबर 60 के पार्षद ऐजाज अहमद खोखर, निसार अहमद जाटू, मुमताज खां भाटी, मुश्ताक खोखर, अब्दुल सत्तार मेवाफरोश, मौलाना अब्दुल वाहिद कछावा, मोहम्मद रफीक भाटी, मोहम्मद शफीक भाटी, शोयब खत्री, मोहम्मद शब्बीर, बशीर अहमद, मोहम्मद नईम सहित बड़ी संख्या में सीकर वासी मौजूद रहे।इंतजामिया कमेटी ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अल्लाह तआला इस नेक कोशिश को कुबूल फरमाए और मस्जिद की तामीर में सहयोग करने वाले सभी लोगों को बेहतरीन अज्र अता फरमाए। आमीन।