जयपुर। राजस्थान वक्फ ट्रिब्यूनल ने राज्य वक्फ बोर्ड को बड़ी राहत देते हुए ‘उम्मीद’ पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय प्रदान किया है। राजस्थान वक्फ बोर्ड ने वक्फ ट्रिब्यूनल में अपील दायर की थी, जिसे स्वीकार करते हुए यह राहत दी गई है। अब आगामी तीन महीने तक शेष वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। वही राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व सचिव शरफुद्दीन बैग ने स्थानीय, तहसील और जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहले हुई गलतियों को सुधारना होगा और प्रशिक्षित लोगों से ही सही एंट्रीज अपलोड करवाई जाएं। उन्होंने जल्दबाजी और लापरवाही से बचने की सलाह देते हुए कहा कि गलत एंट्री से बाद में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
