सऊदी अरब ने उमराह यात्रियों के लिए नई वीज़ा सुविधा शुरू
सऊदी अरब ने उमराह यात्रियों के लिए नई वीज़ा सुविधा शुरू की है। अब 90 दिनों तक ठहरने की अनुमति देने वाला मल्टीपल एंट्री उमराह वीज़ा जारी किया जाएगा, जिसकी कुल वैधता एक वर्ष होगी। इस वीज़ा के जरिए यात्री एक साल के भीतर कई बार सऊदी अरब जाकर उमराह कर सकेंगे। हालांकि हर यात्रा से पहले नुसुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकृत सेवा प्रदाता से पैकेज लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रियों को सऊदी अरब के सभी यात्रा और प्रवेश नियमों का पालन करना होगा। इस नई व्यवस्था से दुनियाभर के उमराह यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है और बार-बार वीज़ा आवेदन की आवश्यकता भी कम होगी।