नई दिल्ली | केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) ने ग्रुप A, B और C के 89 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 5 से 26 नवंबर 2025 तक ccrhindia.ayush.gov.in, ccrhonline.in या eapplynow.com पर आवेदन कर सकते हैं। रिसर्च ऑफिसर के लिए एमडी डिग्री, जूनियर लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री और एक वर्ष का अनुभव आवश्यक है। फार्मासिस्ट पद हेतु 12वीं पास के साथ होम्योपैथी डिप्लोमा, स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग/जीएनएम और एलडीसी के लिए 12वीं पास व टाइपिंग ज्ञान जरूरी है।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा में 150 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे, अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी। साक्षात्कार 30 अंकों का होगा।
