Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

देश

दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित और सबसे असुरक्षित देश कौन है?

By Friday Sanwad
March 7, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली |
दुनिया का सबसे सुरक्षित और शांतिप्रिय देश कौन है और कौन सा देश असुरक्षित है, इसे लेकर इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) की ओर से साल 2025 का ग्लोबल पीस इंडेक्स जारी कर दिया गया है जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, आइसलैंड एक ऐसा देश है जिसने टॉप पर स्थान बरकरार रखा है और एक बार फिर से दुनिया के सबसे शांत और सुरक्षित देश का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। उसके बाद क्रमशः फिनलैंड, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, पुर्तगाल, डेनमार्क और स्लोवेनिया का नंबर है। बता दें कि साल 2008 से लेकर अब तक आयसलैंड शीर्ष पर रहा है। इससे यह पता चलता है कि इस देश में स्थिरता और सामाजिक व्यवस्था कितनी मजबूत है। वहीं, भारत की बात करें तो आप जानकर चौंक जाएंगे कि इस बार भी टॉप 100 देशों की लिस्ट में शामिल होने से भारत चूक गया है और भारत को 163 देशों में से 115वां स्थान मिला है। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का जीपीआई स्कोर 2.229 दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में सुधरा है।

आइसलैंड सबसे सुरक्षित देश

ग्लोबल पीस इंडेक्स को तैयार करने में 163 स्वतंत्र देशों की सूची बनाई गई और उनकी रिपोर्ट तैयार की गई। कैसे किया गया मूल्यांकन, तो आपको बता दें कि इसके लिए तीन प्रमुख पहलुओं- सामाजिक सुरक्षा, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय संघर्ष और सैन्यीकरण को आधार बनाया गया है। इस सभी मानदंडों पर आइसलैंड को इस साल भी सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे कम क्राइम रेट ने इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बनाए रखा है। पीस इंडेक्स की रिपोर्ट बताती है कि यूरोप दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है और इस लिस्ट में उसका दबदबा कायम है।

ये हैं सबसे असुरक्षित देश

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट में, देशों की लिस्ट में सबसे नीचे रूस, यूक्रेन, सूडान, कांगो और यमन जैसे देश मौजूद हैं, जहां संघर्ष और हिंसा लगातार बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और पाकिस्तान में नागरिक अशांति और दमनकारी नीतियों के चलते हालात बिगड़े हैं और ये देश सबसे असुरक्षित देश की श्रेणी में आते हैं। इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता और सामाजिक टकराव से अशांति फैली है।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

खामेनेई के बेटे को चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर

Next

मसरत दाऊद पीनारा ने यूके संसद में सरकोमा कैंसर पर साझा किये अपने विचार; बेहतर इलाज और रिसर्च की उठी मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org