Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday Sanwad Friday Sanwad

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

जयपुर

सेहरी में सही खानपान से रखें दिनभर ऊर्जा बरकरार

By Friday Sanwad
February 20, 2026 1 Min Read
0

फ्राइडे संवाद. जयपुर। माह-ए-पाक रमजान की शुरुआत 20 फरवरी के आसपास होने जा रही है। इस पवित्र महीने में रोजेदार सुबह सेहरी के बाद नमाज अदा कर रोजा रखते हैं और शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं। पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहना आसान नहीं होता, ऐसे में सेहरी का सही खानपान बेहद अहम भूमिका निभाता है। रामगंज बाजार स्थित अदीब हेल्थ क्लिनिक व हिजामा सेंटर के सहायक डॉ. सईद मंसूरी ने बताया कि रोजे के दौरान दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। सेहरी में लिक्विड डाइट को प्राथमिकता दें। रसदार फल जैसे संतरा, सेब, पपीता, तरबूज, खीरा, टमाटर और खजूर का सेवन फायदेमंद रहता है। नारियल पानी भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

भीगे हुए नट्स को सेहरी में शामिल किया जा सकता है

उन्होंने कहा कि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार लेने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और कमजोरी महसूस नहीं होती। दाल का शोरबा, सब्जियों का सूप, हरी सब्जियों वाले नमकीन ओट्स, दही और भीगे हुए नट्स को सेहरी में शामिल किया जा सकता है। साथ ही छाछ, लस्सी, हर्बल टी और 2-3 गिलास सादा पानी अवश्य पिएं।
डॉ. मंसूरी ने सलाह दी कि सेहरी में अधिक मसालेदार, तला-भुना और ज्यादा मीठा भोजन न करें। चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे कैफीनयुक्त पेय डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: किसी भी स्वास्थ्य संबंधी सलाह पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

अमीरों के धन में गरीबों का हिस्सा है ज़कात

Next

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, 7 मजदूरों की मौत से परिवार तबाह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday Sanwad. All rights reserved. frnews.org