बेंगलुरु। पुरुषों के फैशन ब्रांड स्निच (Snitch) ने अपने रिटेल सफर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में गत दिनों अपना 100वां एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर खोल दिया है। यह उपलब्धि स्निच के डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड से एक मजबूत ओम्नीचैनल खिलाड़ी बनने की तेज रफ्तार को दर्शाती है। स्निच ने वर्ष 2023 में ऑफलाइन रिटेल की शुरुआत की थी और महज 17 महीनों में 100 स्टोर तक का सफर तय कर लिया। फिलहाल कंपनी देश के प्रमुख महानगरों और अर्ध-महानगरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, चंडीगढ़ और कोयंबटूर शामिल हैं। अब कंपनी टियर-2 शहरों में विस्तार की योजना पर भी काम कर रही है, ताकि ट्रेंड-ड्रिवन और किफायती पुरुष परिधानों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
बेंगलुरु में 100वां स्टोर
बेंगलुरु, जो स्निच के शुरुआती और मजबूत बाजारों में से एक रहा है, 100वें स्टोर के लिए स्वाभाविक विकल्प बना। नया स्टोर आधुनिक रिटेल अनुभव प्रदान करता है, जहां कैजुअल वियर, डेली एसेंशियल्स, स्टेटमेंट पीसेज और खास मौकों के लिए तैयार फैशन कलेक्शन उपलब्ध हैं।
शहर में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए स्निच ने इंदिरानगर सिग्नल जैसी प्रतिष्ठित लोकेशन भी हासिल की है, जहां जल्द ही एक और स्टोर खोला जाएगा। यह कदम बेंगलुरु की जीवंत फैशन और रिटेल संस्कृति से ब्रांड के जुड़ाव को और गहरा करेगा।
2026 के अंत तक 300 स्टोर खोलने का लक्ष्य
स्निच के फाउंडर और सीईओ सिद्धार्थ डुंगरवाल ने कहा कि कम समय में 100 स्टोर तक पहुंचना टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कंपनी का फोकस ग्राहकों तक पहुंच, बेहतर अनुभव और समुदाय से जुड़े रहने पर है। भविष्य को देखते हुए स्निच का लक्ष्य 2026 के अंत तक 300 स्टोर खोलने का है। 100 स्टोर के साथ स्निच अब विकास के अगले चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां उसका फोकस राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार, ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने और भारत के तेजी से बदलते पुरुष फैशन बाजार में दीर्घकालिक मजबूती हासिल करने पर रहेगा।
