Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

एजुकेशन | जॉब

11 दिसंबर से शुरू होंगी प्री-बोर्ड सीबीएसई परीक्षाएं; सीटीईटी फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन भी जारी

By Friday Sanwad
November 6, 2025 2 Min Read
0

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की फरवरी में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूलों में अगले माह से प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शुरू होने जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों कक्षाओं की केंद्रीकृत प्री-बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 दिसंबर और बारहवीं की परीक्षाएं 27 दिसंबर को समाप्त होंगी। निजी स्कूल अपने स्तर पर अलग-अलग तिथियों पर प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। सरकारी स्कूलों में परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली में परीक्षा 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र दिया जाएगा। दसवीं का पहला पेपर विज्ञान और बारहवीं का पहला पेपर गणित व भूगोल का होगा। जिन विषयों की परीक्षा तिथियां जारी नहीं की गई हैं, उनकी परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे।

सीटीईटी फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी

इस बीच, सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीटीईटी पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ मामलों में स्नातक डिग्री के साथ बीएड भी आवश्यक है। सीटीईटी पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का स्नातक डिग्री के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया: सीटीईटी फरवरी 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम : मिस्र की सभ्यता का नया गौरव

Next

राजस्थान: मतदाता सूची पुनरीक्षण तक तबादलों पर रोक, 7 फरवरी तक नहीं होंगे स्थानांतरण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org