Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

Friday reporter Friday reporter

दुनिया और आख़िरत की कामयाबी के लिए पढ़ते रहना जरूरी है।

  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • टेक – ऑटो
  • विदेश
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Close

Search

एजुकेशन | जॉब

28 नवम्बर 2025: साप्ताहिक करंट अफेयर्स

By Friday Sanwad
November 29, 2025 3 Min Read
0

1. सेना पहली बार ऑपरेशन पवन के शहीदों को सम्मान देगी। यह ऑपरेशन 1987 से 1990 तक श्रीलंका में चला था, जहां IPKF (इंडियन पीस कीपिंग फोर्स) तैनात थी। इसका उद्देश्य उत्तरी और पूर्वी श्रीलंका में शांति स्थापित करना था।

2. दुनिया में 1300 से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी है। इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद फटा। हेली गुब्बी, अफार रिफ्ट का हिस्सा है। यह एक ऐसा इलाका है, जहां धरती की टेक्टॉनिक प्लेटें लगातार खिसक रही हैं।

3. पंजाब ने 3 सिख स्थलों को पवित्र सिटी घोषित किया। इनमें आनंदपुर साहिब (रूपनगर जिला), तलवंडी साबो (बठिंडा जिला) और गोल्डन टेंपल का गलीआरा (अमृतसर) हैं। यहां अब शराब, मांस और तंबाकू पर पूरी तरह बैन होगा।

4. आईबीएसए फोरम भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक समूह है, जो 2003 के ब्रासीलिया डिक्लेरेशन से बना। इसका कोई मुख्यालय या स्थायी सचिवालय नहीं है। इसका उद्देश्य विकास, लोकतंत्र और दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना है। इसके मुख्य कार्यों में वैश्विक मुद्दों पर राजनीतिक सलाह-मशविरा, कृषि-स्वास्थ्य-डिजिटल क्षेत्रों में त्रिपक्षीय साझेदारी, और विकासशील देशों के लिए साउथ-साउथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस विक्रम नाथ को (नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। जस्टिस सूर्यकांत के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद यह पद खाली हो गया था।

6. भारत ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने मिलकर एसीआईटीआई साझेदारी की। इससे तीनों देश तकनीक, हरित ऊर्जा और नवाचार में साथ काम करेंगे ताकि भविष्य को नेट-जीरो, सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सके।

7. पंजाब के फाजिल्का की रहने वाली माहित संधू ने टोक्यो में आयोजित डेफलिम्पिक्स में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 50 मीटर राइफल में नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

8. भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप जीता। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब जीता। छत्तीसगढ़ की रेडर संजू देवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

9. भारत ने पहली बार वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता के लिए अपना दल भेजा। यह प्रोग्राम चीनी ताइपे में होगा। कौशल विकास मंत्रालय ने 23 सदस्यीय भारतीय दल को रवाना किया, जो 21 अलग-अलग स्किल कैटेगरी में हिस्सा लेंगे।

10. सरकार अब भारत एनसीएपी 2.0 शुरू करने जा रही है, ताकि देश में चलने वाली कारें और ज्यादा सुरक्षित बन सकें। भारत एनसीएपी (भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें कारों की क्रैश टेस्टिंग की जाती है और उनकी सुरक्षा के हिसाब से 1 से 5 स्टार तक रेटिंग दी जाती है। इससे लोगों को पता चलता है कि कौन-सी कार ज्यादा सुरक्षित है। भारत एनसीएपी 2.0 में अब कुल पांच क्रैश टेस्ट पास करना जरूरी होगा, तभी कार को फाइव-स्टार रेटिंग मिल सकेगी।

11. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक हैदराबाद में फाइनेंशियल ऑडिट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य ऑडिट पद्धतियों को आधुनिक बनाना, डेटा ऑडिट बढ़ाना और वित्तीय पारदर्शिता लाना है।

12. भारतीय सेना को अपनी नए डिजिटल प्रिंट कॉम्बैट कोट के डिजाइन पर आधिकारिक बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) मिला। यह कोट जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ था। इसे NIFT दिल्ली और आर्मी डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है।

13. चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचेलेट को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2024 मिला। बैचेलेट चिली की पहली और अभी तक की एकमात्र महिला राष्ट्रपति हैं। वे 2006 से 2010 और 2014 से 2018 के बीच दो बार चिली की राष्ट्रपति रहीं हैं।

Author

Friday Sanwad

Follow Me
Other Articles
Previous

21 नवम्बर 2025: साप्ताहिक करंट अफेयर्स

Next

सर्दी में बार-बार पेशाब लगने का कारणः डॉक्टर अनवर अली की विशेषज्ञ सलाह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Memories News

Hot Blogs

Copyright 2026 — Friday reporter. All rights reserved. frnews.org