फ्राइडे संवाद. जयपुर
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बन्धा बस्ती, वार्ड नंबर 23 में 11 फरवरी राजस्थान सरकार की योजना के तहत कक्षा 9 की 44 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस पहल से बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वितरण समारोह में वर्तमान पार्षद वार्ड 23 हाजी नवाब अली चिराणियाँ, एसएमसी सदस्य जरीफ अंसारी, शर्मिला, उल्फत, समाजसेवी कारी मोहम्मद इसहाक, बहादुर खान, शहजाद खान, नवाब सोलंकी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता तिवाड़ी, प्रभारी गजेंद्र सिंह, एसडीएमसी सचिव नरेश कुमार शर्मा और नरेंद्र की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने में सुविधा होगी तथा शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
